एन आई एन
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय परिसर, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा और कार्यालय अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने पुलिस जवानों को अनुशासन, समय पालन और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए आम जनों के साथ संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार करने को कहा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला आदि मौजूद रहे।