एन आई एन

पिथौरागढ़ में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज जिले के सभी थानों में शांति एवं समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में पीस कमेटी, व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों ने भागीदारी की। पुलिस ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की। लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा ना करें। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp