एन आई एन
पिथौरागढ़ । यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम दानू आज शिष्टमंडल के साथ नव नियुक्त उप जिला अधिकारी डॉ. ललित मोहन तिवारी से मिले।
उन्होंने आपदा प्रभावितों के विस्थापन, मुआवजा सड़कों के चौड़ीकरण और क्षेत्र में लगे जिओ टावरों के ठीक से कार्य न करने की समस्या उपजिलाधिकारी के सामने रखी। उपजिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल, प्रहलाद सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।