एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस का सत्यापन चेकिंग अभियान जारी है। शुक्रवार को बलुवाकोट की थाना अध्यक्ष मेघा शर्मा ने ढूंगातोली में एक मकान में बगैर सत्यापन के रह रहे नेपाली नागरिक को वापस नेपाल लौटा दिया, साथ ही मकान मालिक पर ₹10000 चालान की कार्रवाई की गई।
बगैर सत्यापन के किराएदार रखने वाले दो अन्य मकान मालिकों पर भी 10-10 हजार रुपए चालान की कार्रवाई की गई।