एन आई एन
पिथौरागढ़। वरिष्ठ कवियत्री लक्ष्मी आर्या के नए काव्य संग्रह 'मैं खामोश कैसे रहूं' का आज विमोचन किया गया। विमोचन मेयर कल्पना देवलाल, कवियत्री लक्ष्मी आर्या, पत्रकार जुगल किशोर पांडे, सामाजिक चिंतक तारा सिंह, डॉ. अशोक पंत, समाजसेवी राम सिंह, पत्रकार दिनेश पंत, बाल साहित्यकार ललित शौर्य, जयमाला देवला,ल भावना भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि लक्ष्मी आर्या की कविताएं समाज का दर्पण होती है उनमें स्पष्टवादिता झलकती है। उनकी रचनाओं से समाज को नई दिशा प्राप्त होगी। डॉ अशोक पंत ने कहा कि लक्ष्मी की कविताएं भोगा हुआ सच हैं। उनकी कविताओं में काफी अपनापन है। कार्यक्रम में तमाम साहित्यकार और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।