एन आई एन

अल्मोड़ा। जिले के ताकुला क्षेत्र के बसौली के पास गुरुवार शाम को एक कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। वाहन DL9CBH8402 में आठ लोग सवार थे, जो बारात से लौट रहे थे।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से ताकुला अस्पताल भेजा गया।

मृतकों में मंजू देवी (44), दिनेश चंद्र (50) और 11 माह का रोहन शामिल हैं। घायलों में जया देवी, गोपाल आर्य, संजय, महेश आर्य और अर्जुन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बागेश्वर के ताकुला और घायल भी ताकुला और दिल्ली के रहने वाले हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp