एन आई एन

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक के निर्देश पर एल एसएम परिसर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बाल साहित्यकार ललित शौर्य ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला सलाहकार हिमानी जोशी, सोशल वर्कर दीपक बडोला ने तंबाकू के दुष्प्रभाव से युवाओं को अवगत कराया। गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। मौजूद लोगों ने जीवन में तंबाकू का उपयोग न करने की शपथ ली।



Share on Facebook Share on WhatsApp