पिथौरागढ़। पुलिस ने सत्यापन चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को जिलेभर में पांच लोगों को बगैर सत्यापन के पाया गया। इन चारों पर 45000 रुपए चालान की कार्रवाई की गई।
जाजरदेवल थाना अध्यक्ष मनोज पांडे ने आज क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान की कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया। इस दौरान कैंटीन में एक नाबालिक बालक को कार्य करते हुए पाया गया। जिस पर कैंटीन संचालक मनोज सिंह बिष्ट के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।