एन आई एन

पिथौरागढ़। आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत ने गुरुवार को जौलजीबी कोतवाली में शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मौजूद लोगों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और सुझाव लिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी 24 घंटे चालू रखें। कोतवाली में थाना दिवस का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हुआ।



Share on Facebook Share on WhatsApp