एन आई एन

पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के बरम क्षेत्र से लगे तोली गांव में 24 फरवरी को दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना का पिथौरागढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत में काम कर रही महिला ममता देवी से पूछताछ के बहाने युवक-युवती ने उसका मुंह दबाकर गले में पहनी करीब डेढ़ तोले की दो सोने की मालाएं लूट ली थीं।

थाना अध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गौरी पुल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक सन्नी सिंह (25) दिल्ली में मेडिकल का छात्र है, जबकि युवती हिमानी बोरा (23) सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए दोनों सोने के लॉकेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद कर ली है। सम्मानित प्रेक्टिस करने वाले लोगों ने यह कार्य क्यों किया पुलिस इसकी भी गहनता से जांच कर रही है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp