एन आई एन

पिथौरागढ़। सड़कों में गड्ढ़ों की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

उन्होंने आज राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए 24 घंटे के भीतर कार्य शुरू करने और 48 घंटे के भीतर गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्रवाई पूरी नहीं होगी तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp