एन आई एन

पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने आज जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की। मेरी चैली मयार घर एक पछयांण कार्यक्रम के तहत कनालीछीना विकासखंड में अब घरों के आगे बालिकाओं के नाम की पट्टिका लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने आज एक बालिका हर्षिता के घर जाकर स्वयं पट्टिका लगाई।

जिलाधिकारी ने 20 बालिकाओं के नाम की पट्टिकाये वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ सतगढ़ गांव से हुआ ।जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और जिले में लिंगानुपात को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजू कापड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन कापड़ी,  जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp