एन आई एन

पिथौरागढ़। बिण क्षेत्र में एक परचून की दुकान में शराब बेचे जाने की सूचना आज पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी चंडाक ललित डंगवाल ने परचून की दुकान में छापेमारी की और दुकान से अवैध शराब बरामद क।

इस मामले में कपिन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी ने वाहन चेकिंग के दौरान सागर सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है। जिले भर में यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर 112 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp