एन आई एन

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर भुरमुनी गांव में आज एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भटकते हुए मिले, उनकी परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने 112 पर इसकी सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह  इग्यारदेवी क्षेत्र के निवासी हैं और चलते-चलते भुरमुनि तक पहुंच गए और अब वह घर नहीं लौट पा रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके परिजनों से संपर्क किया और बुजुर्ग को वाहन से उनके घर पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp