25-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ में अष्टमी पर्व पर आज पुराना चौक बाजार और गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर में चीर वंधन हुआ । पुराना चौक बाजार में होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल शाह की अगुवाई में सिलोली से चीर लाकर पूजा अर्चना के बाद बांधी गई। इसी के साथ खड़ी होली का आयोजन शुरू हो गया है। इस अवसर पर होली कमेटी के बसंत लाल साह, मिक्की साह, सूरज जंग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, अकबर खान, कैलाश पंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

गंगोलीहाट हाट कालिका मंदिर में आज प्रातः 6 बजे चीर प्रतिष्ठा मंत्रोपचार के साथ हुई । पुरोहित पंकज पंत, दीप पंत और ओमप्रकाश जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई । एकादशी पर्व पर गांवों में चीर बंधन किया जाएगा सभी गांवों से होल्यार इस दिन महाकाली मंदिर में होली गायन के लिए आएंगे। इसके बाद ग्रामीण अपने गांव में खड़ी होली का आयोजन करेंगे । इस अवसर पर पंडित भानु पंत, जीवन रावल, दिगंबर रावल और महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हर गोविंद रावल नआदि मौजूद रहे। पिथौरागढ़ नगर के एक रेस्टोरेंट में आज बैठकी होली का सुंदर आयोजन किया गया। जितेंद्र तिवारी की पहल पर आयोजित इस आयोजन में श्री कृष्ण अवस्थी ने होली गीत से शुरुआत की। दिनेश उपाध्याय, डॉ. अशोक पंत, गजेंद्र अधिकारी, संतोष शाह, भास्कर कर्नाटक आदि ने सुंदर होलिया गाई। तबला वादन परितोष कर्नाटक और रवि शास्त्री ने किया। जितेंद्र तिवारी ने सभी होली गायको और श्रोताओं का आभार जताया। बेरीनाग के खितौली गांव के नौलिंग मंदिर में होली का आयोजन किया गया। दीपक पंत ने श्याम बता दे सखी कौन गीत के साथ होली की शुरुआत की। तबला वादन में दक्ष  पंत, हारमोनियम में राजेश पंत ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे। आगामी होली पर को देखते हुए पिथौरागढ़ नगर में रंगों व मुखोटो की दुकानें सज गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp