25-Feb-2026

महिला से डेढ़ तोले की माला लूटी

बुलेट में आए थे लुटेरे लड़का लड़की

एन आई एन

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला तहसील बरम क्षेत्र के तोली गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय ममता देवी पत्नी प्रेम प्रकाश खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से एक युवक और युवती वहां पहुंचे। दोनों ने गांव में अपनी मौसी होने की बात कहकर महिला से बातचीत शुरू की और पूछताछ के बहाने उसे उलझाए रखा।

आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने महिला का मुंह दबा दिया और लड़के ने गले में पहनी करीब डेढ़ तोले सोने की माला छीनकर फरार हो गया। जिसकी कीमत वर्तमान भाव में ₹3 लाख रूपए के आसपास है।

थानाध्यक्ष जौलजीवी प्रदीप रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गौरतलब है कि इस प्रकार की घटनाएं मैदानी क्षेत्र में बहुत देखने को मिलती है। परंतु अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी सामने आने लगी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp