एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले में 2017 में भूस्खलन की भेंट चढ़े छलमा छिलासो गांव के ग्रामीणों ने पुनर्वास की मांग को लेकर आज धारचूला तहसील मुख्यालय तक 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाली।

शिल्पकार समुदाय के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण पैदल चलकर धारचूला पहुंचे। कल ग्रामीण आर्मी तिराहे से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर विशाल जुलूस निकालेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp