एन आई एन

पिथौरागढ़ नगर के कृष्णानंद उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कम्प्यूटर, लैपटॉप, सीपीयू, प्रिंटर, यूपीएस सहित तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामग्री चुरा ले गये। चुराई गई सामग्री की कीमत लाखों रुपए में हैं।

स्कूल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 18 फरवरी की रात को हुई थी। घटना का पता 19 फरवरी को सुबह 7:15 बजे स्कूल खुलने पर हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने गैस कटर जैसी किसी चीज से ताले को काटा था जो सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। इस मामले में जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश जोशी को सौंप गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp