एन आई एन

पिथौरागढ़ । लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी पिथौरागढ़, चंडाक, बांस, आंवला घाट सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोनिवि सचिव को केंद्रीय अवस्थापना निधि से इसके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक गोलू ने यह समस्या केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखी थी। उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक की आबादी को जोड़ने वाली इस सड़क पर लंबे समय से सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य नहीं हुआ है। जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। सड़क के अब जल्द सुधरने की उम्मीद है।



Share on Facebook Share on WhatsApp