जिला अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहां
एन आई एन
पिथौरागढ़ जिले के 66वें स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का 10 वर्ष का शासन काल बेहद निराशाजनक रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आने वाले चुनाव के बाद नहीं रहेगी।
इसी से परेशान भाजपा अब जगह-जगह हिंदू सम्मेलन कर ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। रोजगार, महिला हिंसा, पलायन जैसी समस्याएं भाजपा के एजेंडे में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्दी बेरीनाग में कार्यशाला का आयोजन करेगी, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री दीपक राठौड़, मास्टर ट्रेनर विजेंद्र नरवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। इसी के साथ कार्यशाला में संविधान, उसके इतिहास, चुनौती, स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी, महिला जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी, निशिद उप्रेती मन्नु ठकुराठी, भुपेश नगरकोटी और कोमल शाही आदि मौजूद रहे।