एन आई एन

पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के बीच हुए समझौते के तहत आज एक वाहन आइटीबीपी को हस्तांतरित किया गया। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने वाहन को हरी झंडी दिखाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि इससे विभागीय समन्वय एवं क्षेत्रीय सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत और  आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp