एन आई एन

पिथौरागढ़। देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में एशियन स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। 11वीं कक्षा के छात्र अंश डिगारी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

आठवीं कक्षा के छात्र सौरव वल्दिया ने रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ वीरेंद्रानंद ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में वे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp