एन आई एन

पिथौरागढ़। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मजिरकांडा द्वारा एसएसबी झूलाघाट में योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षण नीरज जोशी एवं बबीता कार्की ने कराया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा बृजवासी ने आयुर्वेद के सिद्धांत, दिनचर्या, आहार-विहार तथा मर्म चिकित्सा पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएसबी के 40 जवानों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में फार्मेसी अधिकारी शैलेन्द्र कंसवाल सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp