एन आई एन

अस्कोट। वन क्षेत्राधिकारी अस्कोट द्वारा वन राजी जनजाति के गांव चौरानी  पहुंचकर सभी राजी परिवारों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान उन्हें वनों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान और उसके दूरगामी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने और संरक्षण में सहयोग की अपील की। इस पर वन राजी समुदाय के लोगों ने वनों की सुरक्षा में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp