एन आई एन
पिथौरागढ़। ग्राम मड़खड़ायत के देव खाला में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन संगीतमय, दिव्य और भव्य आयोजन हुआ।
कथावाचक परमपूज्य किशोर जोशी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बात को सुनकर उसका गहन मनन करना चाहिए तथा ईश्वर का नित्य स्मरण करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कलियुग में दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शुभ कार्य तुरंत करने और अशुभ कार्य टालने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में यजमान परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। आयोजन का समापन 25 फरवरी को महायज्ञ, महाप्रसाद वितरण और भंडारे के साथ होगा।