एन आई एन

पिथौरागढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंड के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ की सख्त समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य किया है। बिना सत्यापन किरायेदार या श्रमिक मिलने पर मकान मालिक और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp