एन आई एन

पिथौरागढ़। अस्कोट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज एक व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर उसके माता-पिता द्वारा उसके साथ मारपीट की सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पता चला कि कॉलर दिनेश चंद्र ने शराब पीकर उधम मचा रखा है और उसने पुलिस को झूठी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp