24-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सहकारिता विभाग की जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में विभिन्न सहकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी समितियों को एक सप्ताह के भीतर ई-पैक्स में परिवर्तित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बेरीनाग के जन औषधि केन्द्र तथा विणचैसर व धारचूला गलाती के पशु औषधि केन्द्रों को शीघ्र क्रियाशील करने, किसान समृद्धि केन्द्रों से उर्वरक वितरण लक्ष्य समय पर पूरा करने और सहकारी समितियों में जन सुविधा केन्द्रों के व्यवसाय विस्तार पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि समन्वित प्रयासों से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है।



Share on Facebook Share on WhatsApp