एन आई एन

पिथौरागढ़। मंगलवार को पुलिस को नशा उन्मूलन अभियान में एक सफलता मिली। अस्कोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चर्मा गाड पुल के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में उससे 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान सूरज कुमार निवासी ग्राम छेड़ा के रूप में हुई है। सूरज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कायम कर लिया गया है। पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह धारचूला से एक नेपाली व्यक्ति से चरस खरीद कर लाया था।



Share on Facebook Share on WhatsApp