24-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ । आगामी 27 मार्च को सैन्य क्षेत्र के कुमाऊं परिसर में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन होगा। 12 कुमाऊं के उप कमान अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में पूर्व सैनिकों , वीर नारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में पेंशन संबंधी प्रकरण, सेवा अभिलेख, पारिवारिक पेंशन, पेंशन संशोधन, लंबित प्रकरणों पर मार्गदर्शन और सहायता दी जायेगी। शिविर में प्रशासन द्वारा भी विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे। सेना चिकित्सालय द्वारा भी चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp