24-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ । पुलिस ने सत्यापन चेकिंग के लिए मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ऐंचोली क्षेत्र में तीन मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर ₹30,000 के चालान किए गए। 

बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो मकान मालिकों पर ₹15,000 चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा है कि सत्यापन के मामले में अब किसी भी तरह के बहाने स्वीकार नहीं होंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp