एन आई एन पिथौरागढ़ में भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 35 मुकाबले खेले गये। दूसरे दिन ओपन बालिका वर्ग में सिमरन लोहिया ने सुमन को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। अण्डर-17 बालिका वर्ग में सिमरन ने भावना धपोला को 3-1 से पराजित कर जीत दर्ज की। अण्डर-17 बालक वर्ग में युवराज ने साहिल को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। अण्डर-15 बालिका वर्ग में आरती लोहिया ने भावना धपोला को 3-2 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
प्रतियोगिता में जिले के 60 से अधिक टेबल-टेनिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में देवांग जोशी, धर्मेन्द्र सिंह टोलिया, प्रगति कर्नाटक, प्रियंका, प्रवीन बिष्ट और दीपक सिंह रहे। प्रतियोगिता में अन्य वर्गो के फाईनल मुकाबले 10 सितम्बर को भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर खेले जायेगें।