23-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध समाजसेवी मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर मुनस्यारी अंबेडकर भवन में उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा ने दलित चेतना को नई उड़ान दी।

आज के दौर में जब सामाजिक समरसता की बात होती है तो मुंशी जी का संघर्ष और उनका विजन मील का पत्थर साबित होता है। उन्हीं के प्रयासों से शिल्पकार शब्द को आधिकारिक मान्यता मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कालूराम, विशिष्ट अतिथि देव सिंह बोरा, प्रताप राम, पान सिंह नेगी, सभासद नरेंद्र कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया, विक्रम दानू, चंद्र गिरी, रमेश राम आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp