23-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। जिले की 66वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे ने 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों की दौड़ नगर के देव सिंह मैदान में कराई।

60 से 70 आयु वर्ग की दौड़ में भास्करानंद जोशी ने पहला, लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने दूसरा, गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में सुभाष पांडे ने पहला, के एस पाल ने दूसरा, दयानंद भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp