23-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। डॉक्टर सी वी रमन की याद में आज बेरीनाग बाल विज्ञान खोजशाला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।

विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया। महाविद्यालय विज्ञान शाला के स्टेम चैंपियन भी इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित मॉडल बनाकर लाये। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉक्टर बालम बिष्ट, डॉक्टर अश्विन और हिमांशु उपाध्याय रहे। कार्यक्रम को संपन्न कराने में समिति की अध्यक्ष सुनीता पांडे, विज्ञान संचारक कमलेश जोशी, शिक्षक बलवंत राठौर, हिमांशु पंत, हेमंत डसीला, नरेश कुमार, दीपमाला रावल ने  सहयोग दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp