23-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। शिक्षा विभाग के निदेशक और कर्मचारियों  से रायपुर के विधायक और उनके समर्थकों द्वारा की गई अभद्रता से गुस्साये अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार कल भी जारी रहेगा। गुस्साए अधिकारी कर्मचारियों ने विधायक और उनके समर्थकों को गिरफ्तार करने, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करने सहित तमाम मांगे उठाई।

अधिकारी कर्मचारियों ने कहा है कि 24 फरवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 25 से सभी विभागों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई ,खंड शिक्षा अधिकारी दिगम्बर लाल, सोनी महरा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर सहित तमाम लोग शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp