एन आई एन
पिथौरागढ़। होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चैकिंग अभियान तेज कर दिया है।
सोमवार को जाजरदेवल पुलिस के उप निरीक्षक आनंद गिरि के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में हरीश जोशी की दुकान से 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।