23-Feb-2026

एन आई एन

बैतड़ी। नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस सोमवार तड़के धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हैं। मृतकों में छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं, वहीं घायलों में एक नाबालिग लड़की भी है।

बस पृथ्वी हाईवे पर चिनाधारा, चरौंडी क्षेत्र में करीब 300 मीटर नीचे ढलान से फिसलकर नदी किनारे जा गिरी। 

नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इससे पहले 6 फरवरी को भी बैतडी में बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों से नेपाल में सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp