एन आई एन

पिथौरागढ़। आठगांव सीलिंग में रविवार को एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ऐंचोली कमलेश जोशी मौके पर पहुंचे।

मौके पर मनोज कुमार और भगवान राम शराब के नशे में आपस में मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp