22-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति ने पशुपालन विभाग की भूमि में पिटकुल द्वारा सबस्टेशन बनाए जाने का विरोध किया है। समिति के जगत मर्तोलिया ने कहा है कि इस भूमि पर एक ईंट भी नहीं लगने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व में सब स्टेशन के लिए बालती फॉर्म की जमीन देखी गई थी समिति के भारी विरोध के बाद इस प्रस्ताव को वापस लेकर अब पशुपालन विभाग की जमीन पर इसे बनाने की तैयारी की जा रही है। यह जमीन ग्राम पंचायत माला घोरपट्टा के ग्रामीणों ने चारा विकास योजना के लिए दान दी थी। उन्होंने कहा कि पिटकुल का सब स्टेशन गोरी नदी के बहाव क्षेत्र के आसपास बनाया जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp