22-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के अंतर्गत ड्योड़ा से बारमौ तक बनी सड़क सात माह बाद आवागमन के लिए खुल गई है। सड़क खुल जाने से तल्ली हैड़ाखान मल्ली हैडाखान, टुंडी तल्ली हुसखेत, मल्ली हुसखेत  में रहने वाली 5000 की आबादी को राहत मिल गई है।

क्षेत्रवासी पूरन सिंह ने बताया कि अगस्त माह में बारिश के बाद से सड़क बंद पड़ी थी जिस कारण लोगों को 400 मीटर पैदल चलना पड़ रहा था। गांव में गैस ,खाद्यान्न और स्कूल वाहन नहीं आ पा रहे थे। अब सड़क खुल जाने से लोगों को राहत मिल गई है। यह सड़क मुख्यमंत्री के गांव को भी जोड़ती है।



Share on Facebook Share on WhatsApp