एन आई एन

पिथौरागढ़ । भारतीय युवा कांग्रेस के पिथौरागढ़ बागेश्वर जोन के चुनाव प्रभारी आजाद बहादुर सिंह का डीडीहाट पहुंचने पर आज यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। 

एक बैठक में चुनाव प्रभारी ने संगठन मे चल रही स्क्रुटनी और सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी और कहा कि प्रक्रिया 25 फरवरी तक चलेगी। मार्च के प्रथम सप्ताह में चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोप्स खड़ायत, नगर अध्यक्ष राजीव बोरा, गणेश कन्याल, ललित भंडारी, कविंद्र शाही सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp