एन आई एन

पिथौरागढ़ । बीती रात्रि पुलिस को नशा उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता मिली। टनकपुर से पिथौरागढ़ को आ रही एक ऑल्टो कार की घाट क्षेत्र में तलाशी ली गई।

कार में सवार रोशन कुमार जोशी निवासी सूजई से 12.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झनकट से राजू नामक व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाया था।



Share on Facebook Share on WhatsApp