एन आई एन

पिथौरागढ़। राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरूरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान आज 587वें दिन जारी रहा। रविवार को डीडीहाट में दीपक और दीक्षा ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम लगाया।

दीपक और दीक्षा ने कहा कि वह इस पौधे की देखभाल करेंगे और हर सालगिरह पर पौधा लगाएंगे। इस अवसर पर सुनील शाह, किरण चुफाल, उमा बसेड़ा, नीरू चुफाल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp