22-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। एसएसबी ने धारचूला के नया बस्ती में युवाओं के लिए सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया। रविवार को सहायक कमांडेंट दीपक सपकले ने शिविर का समापन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

प्रशिक्षण में 20 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का आयोजन आराध्या रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। समापन अवसर पर निरीक्षक भरत सिंह, उप निरीक्षक विजयपाल सिंह, ग्राम प्रधान सुखराज, ग्राम प्रधान विनीता मार्छाल, ग्राम प्रधान कमला पैंतोला, ग्राम प्रधान जयेन्द फिरमाल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp