एन आई एन
पिथौरागढ़। विकसित उत्तराखंड विजन 2047 को लेकर 27 फरवरी को नैनीताल एटीआई में होने वाली मंडल स्तरीय कार्यशाला को लेकर आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विजन दस्तावेज के संबंध में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों का चिन्हीकरण कर वर्ष 2030, 3035, 2040, 2050 की समयावधि के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए ठोस स्थानीय हस्तक्षेप, रणनीतियां, एवं संभावित समाधान तैयार करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकसित उत्तराखंड 2047 के लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभाग समन्वित एवं परिणामोन्मुख दृष्टिकोण अपनाते हुए ठोस एवं क्रियान्वयन योग्य सुझाव तैयार करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष नबियाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।