एन आई एन
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में कक्षा 12 के 68 छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जोशी एवं प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता बहादुर सिंह बुंगला ने किया। इस दौरान रसायन विज्ञान प्रवक्ता पंकज पन्त, अनुशासन प्रमुख आचार्य महिपाल मेहरा सहित अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर विद्यालय की यादें साझा कीं।