एन आई एन

पिथौरागढ़। टकाना प्राइमरी स्कूल के पूर्व छात्र कर्नल पृथ्वीराज सिंह रावत आज अपने विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सीख दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को लेखन सामग्री का वितरण किया और विद्यालय में बिताये अपने दिनों को याद किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक त्रिलोचन जोशी ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सतीश कापड़ी, कविता धामी, अमित नेगी, दीप्ति नेगी आदि मौजूद रहे। कर्नल रावत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर चुकी है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ के ही रहने वाले हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp