एन आई एन
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए महाविद्यालय से भट्टी गांव तक स्वच्छता रैली निकाली।
रैली के उपरांत स्वयंसेवियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गंगा आर्य एवं सहायक अध्यापक श्री एस. पंत ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी विवेक कुमार भी उपस्थित रहे।