एन आई एन
पिथौरागढ़। भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतार कर प्रदर्शन किए जाने से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा का विरोध करना चाहिए , लेकिन एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत का विरोध किया गया है। इससे देश की छवि को नुकसान हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सूरज सौन, मुकेश वल्दिया, नगर अध्यक्ष तनिष्क चंद, सानिध्य जोशी, समेत तमाम लोग शामिल रहे।